Explore

Search

March 9, 2026 6:10 pm

सिवान : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सावरंगी का सिवान में भव्य स्वागत, विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

• भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सावरंगी शनिवार शाम सिवान पहुंचे
• जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत
• श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने सिवान आए थे प्रदेश अध्यक्ष
• शहर के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य अभिनंदन
सिवान: भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सावरंगी शनिवार की शाम सिवान पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
बताया जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सावरंगी बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सिवान आए थे।
इस दौरान सरसर में दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने अंगवस्त्र और पुष्प भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं शहर के गोपालगंज मोड़, अशोक होटल, श्यामपुर बाजार, भावना बाजार, नौतन मोड़ और दरौली मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में नागरिक परिषद के सचिव राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य अभिमन्यु कुमार सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष सत्यम सिंह सोनू, धनंजय सिंह, अनुराधा गुप्ता, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, मुकेश कुमार बंटी, सुशीला देवी, किरण गुप्ता, मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, अजय पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags:
SiwanNews, BiharUpdate, SiwanDistrict, SiwanBreakingNews, BiharNews, SiwanPolitics, SiwanCrimeReport, SiwanDevelopment, SiwanLocalNews, SiwanLiveUpdate, BJP, SanjaySawarnagi, RahulTiwari, BiharPolitics, BJPBihar, SiwanPoliticalNews, Daraunda, KarunjitSingh, PoliticalEvent, PartyWorkers

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर