चुन-चुन कर एक-एक अपराधी होंगे सलाखों के पीछे: एसपी
नेवता से घर लौटते समय हुई घटना
सुनील सिंह को तीन गोली लगी,हालत गंभीर
पुलिस ने शुरू की जांच,नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
गुठनी थाना क्षेत्र में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को हमलावरों ने उनके शरीर पर ताबातोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया।संजोग यह रहा कि मौके पर तो गोली के शिकार व्यक्ति की मौत नहीं हुई लेकिन वे शदीद तौर पर जख्मी हो गए।घायल जतौर गांव निवासी विधान सिंह के बेटे सुनील सिंह (45वर्ष) हैं।जिनका इलाज जारी है।प्राप्त विवरण के अनुसार सुनील सिंह किसी अपने एक नजदीकी के घर से तिलक समारोह से अपने पैतृक गांव की तरफ लौट रहे थे।इसी दरम्यान पहले से घात लगाए बैठे करीब आधा दर्जन हमलवारों ने उन पर हमला कर दिया और हमले के दौरान कई राउंड गोलियां दागना शुरू कर दी।इस हुई फायरिंग में सुनील सिंह को 6 गोली लगने की सूचना प्राप्त हो रही है।बताया जाता है कि गोली लगने से वे शदीद तौर पर जख्मी होकर गिर पड़े।सुनील सिंह को खून से लथपथ देख राहगीरों ने जब शोर मचाया तो मौके पर अफरा-तफरी कायम हो गई।मौजूद लोगों की मदद से उन्हें घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद मौजूद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेन्टर रेफर कर दिया।जहां उनके स्वजन अपने स्वेक्षा अनुसार उन्हें गोरखपुर लेकर चले गए।जहां वे इलाजरत है।इस घटना की सूचना किसी ने स्थानीय पुलिस को दी तो सूचना पाकर तुरंत गुठनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी।उधर इस घटना को लेकर एसपी पूरन कुमार झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मैरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरी कुमारी को घटना के हरेक बिंदुओं पर गहराई पूर्वक अनुसंधान कर घटना में शामिल लोगों को हर हाल में गिरफ्तार करने का दिशा निर्देश दिया है।वहीं एसपी पूरण कुमार झा के दिशा निर्देश के आलोक में घायल सुनील सिंह का फर्द बयान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में थानाध्यक्ष सुनील कुमार की उपस्थिति में थाना के सहायक अवर निरीक्षक उपेंद्र यादव ने लिया जिसमे गोलू तिवारी, बिहारी सिंह एवं अंकित कुमार सिंह तथा एक अज्ञात को नामजद किया गया है।एसडीपीओ गौरी कुमारी का दावा है कि कांड के सभी नामजद आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना स्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सभी तकनीकी जांच कर ली गई है।
घक्षटना को कारीत करने वाले लोगों की धर पकड़ के लिए मैरवा अनुमंडल क्षेत्र के कई तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारीयों की एक टीम भी गठित की गई है।गठित टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।पुलिस का कहना है कि कुछ तथ्य सामने आए हैं लेकिन फिलहाल उसे गोपनीय रख अनुसंधान जारी रखी गई है।जल्द से जल्द सभी नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

