Explore

Search

March 12, 2026 8:02 pm

सिवान : श्वान दस्ता की मदद से सिवान जंक्शन पर सघन चेकिंग

• आरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाया विशेष जांच अभियान
• श्वान दस्ता के श्वान “रैंबो” की मदद से प्लेटफार्म और ट्रेनों की जांच
• यात्रियों के सामान, लावारिस बैग और संदिग्ध वस्तुओं की हुई पड़ताल
• यात्रियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

आरपीएफ ने स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों का किया निरीक्षण
सिवान : सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शनिवार को सिवान जंक्शन और ट्रेनों में श्वान दस्ता की मदद से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों के सामानों की बारीकी से जांच की गई।
इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जंक्शन परिसर में श्वान दस्ता के श्वान “रैंबो” के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि यह अभियान ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्रा, आरपीएफ स्टाफ तथा स्वान दस्ता विभाग छपरा के सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव और उनकी टीम द्वारा चलाया गया।
चेकिंग के दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, टिकट बुकिंग काउंटर, पार्सल कार्यालय, फुटओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थल और स्टेशन परिसर के आसपास के क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया गया।
इसके साथ ही प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेनों, यात्रियों के सामान, संदिग्ध वस्तुओं और लावारिस पड़े बैगों की भी सावधानीपूर्वक जांच की गई।
इस दौरान यात्रियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या जीआरपी को देने के लिए जागरूक किया गया। वहीं चेकिंग के क्रम में स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और दुकानदारों से भी पूछताछ की गई तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष निगरानी रखी गई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर