Explore

Search

March 12, 2026 8:09 pm

सिवान : जनता दरबार में दस फरियादियों ने सुनाई पीड़ा, एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मारपीट, धोखाधड़ी और भूमि विवाद के मामलों की सुनवाई, कई थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश

सिवान: पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल दस फरियादियों ने अपनी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं।
जनता दरबार में मारपीट, धोखाधड़ी, फर्जी मुकदमे में फंसाने सहित विभिन्न प्रकार के मामले सामने आए। इनमें से दो दर्जन से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
एसपी ने शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए कई थानाध्यक्षों को फोन कर मामलों में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता दरबार में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित आए। फरियादियों ने अपनी समस्याएं एक-एक कर एसपी के समक्ष रखीं। एसपी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को मामलों के निष्पादन में कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
एसपी ने बताया कि नियमित रूप से आयोजित होने वाली जनसुनवाई के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं से अवगत होकर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को आदेशित किया जाता है, ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर