Explore

Search

March 12, 2026 8:05 pm

सिवान : बिना टिकट यात्रा कर रहे 54 यात्रियों से वसूले गए

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

छपरा–थावे रेलखंड पर सघन टिकट जांच अभियान
सिवान: वाराणसी मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में शनिवार को छपरा–सिवान–थावे स्टेशन को आधार बनाकर छपरा कचहरी–थावे रेलखंड पर सघन टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान कुल 54 यात्रियों को बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ा गया। संबंधित यात्रियों से रेल राजस्व के रूप में कुल 14,820 रुपये जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
इस दौरान गाड़ी संख्या 75103 छपरा–थावे डेमू सवारी गाड़ी, 75105 थावे–कप्तानगंज डेमू सवारी गाड़ी तथा 55036 गोरखपुर–सिवान सवारी गाड़ी सहित विभिन्न सवारी ट्रेनों में किलाबंदी कर सघन जांच की गई।
टिकट जांच दल में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक थावे विशाल कुमार सिंह, टीटीई राजीव कुमार, अमित कुमार, सुधाकर मिश्रा, प्रतिमा कुमारी, ममता कुमारी सहित कुल चार टिकट जांच कर्मचारी एवं दो रेलवे सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे।
सघन जांच के दौरान संबंधित रेलखंड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी कतार देखी गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान रेल नियमों का पालन करें, वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा ट्रेनों और स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर