Explore

Search

March 12, 2026 8:05 pm

सिवान : 82 लाख की जब्त शराब की बोतलों पर चला रोलर

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

36 कांडों की 15 हजार लीटर शराब विनष्ट

सिवान: जिले में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस लाइन परिसर में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर विभिन्न थानों में जब्त शराब को रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया।
इस दौरान उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी सह मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार, पुलिस लाइन डीएसपी, उत्पाद निरीक्षक सह सदर थानाध्यक्ष अंकेश कुमार तथा इंस्पेक्टर रूपेश कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में जिले के अलग-अलग थानों के कुल 36 कांडों में जब्त लगभग 15 हजार लीटर शराब की बोतलों को विनष्ट किया गया।
प्रशासन के अनुसार, नष्ट की गई शराब की बाजार में अनुमानित कीमत 82 लाख 38 हजार 996 रुपये आंकी गई है। शराब विनष्ट करने की प्रक्रिया के लिए नगर थाना, मुफस्सिल थाना, महादेवा थाना, जीआरपी सहित अन्य थानों के थानाध्यक्ष जब्त शराब को पुलिस लाइन लेकर पहुंचे थे।
उत्पाद अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्पाद विभाग के 31 कांडों में जब्त 3877 लीटर देसी शराब तथा 4954.610 लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया गया। इसके अलावा विभिन्न थानों के पांच कांडों में जब्त 159.00 लीटर देसी शराब और 902.220 लीटर विदेशी शराब पर भी रोड रोलर चलाया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर