Explore

Search

February 28, 2026 2:07 pm

सिवान : महिला से दो लाख के जेवरात की ठगी

महिला से दो लाख के जेवरात की ठगी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
ऑटो में बातों में उलझाकर दो महिलाओं ने वारदात को दिया अंजाम
सिवान। नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाइपास के समीप गुरुवार की रात एक महिला से करीब दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता मंजू देवी, पति नागेंद्र गुप्ता, निवासी पकड़ी बंगाली ने बताया कि वह अपने मायके चैनपुर से पाल नगर लौट रही थीं। बबुनिया मोड़ से ऑटो पकड़कर जैसे ही फतेहपुर बाइपास मंदिर के पास पहुंचीं, ऑटो में पहले से बैठी दो महिलाओं ने बातचीत के दौरान उन्हें अपने जाल में फंसा लिया।
पीड़िता के अनुसार, दोनों महिलाओं को वह पहचानती हैं, लेकिन उनके नाम नहीं जानतीं। बातचीत के दौरान आरोपित महिलाओं ने बहला-फुसलाकर उनके कान के सोने का एक जोड़ी झुमका, दो सोने के टॉप्स, दो सोने की अंगूठी तथा दो चांदी की पायल, जिसकी कुल कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है, ठग ली।
घर पहुंचने के बाद जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों पति-पत्नी नगर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया।
नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर