Explore

Search

May 1, 2026 5:59 am

सिवान : नया पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य, रविवार को छह घंटे बाधित रहेगी बिजली

नया पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य, रविवार को छह घंटे बाधित रहेगी बिजली
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चरणबद्ध कटौती, उपभोक्ताओं से वैकल्पिक व्यवस्था की अपील
सिवान। शहर के नया पावर सब स्टेशन (पीएसएस) में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण रविवार को छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में शहरी सहायक विद्युत अभियंता शिव शंकर सिंह ने जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नया पीएसएस में तकनीकी कार्य किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नया पीएसएस को मिलने वाली 33 हजार वोल्ट की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक मीटरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए रोटेशन के आधार पर बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर