Explore

Search

February 24, 2026 5:17 am

रघुनाथपुर: पिस्टल व गोली के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

रघुनाथपुर: पिस्टल व गोली के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

राजपुर चौक से छापेमारी में दबोचा गया आरोपी, पिस्टल, 10 कारतूस व दो मैगजीन बरामद
रघुनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के राजपुर चौक से एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रघुनाथपुर निवासी आशीष यादव के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से एक पिस्टल, दस कारतूस एवं दो मैगजीन बरामद की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि रविवार को रघुनाथपुर थाना को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि राजपुर चौक स्थित चौरसिया टायर दुकान के पास एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रघुनाथपुर थाना पुलिस एवं डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और छापेमारी की।
पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन मौजूद पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम आशीष यादव बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध पिस्टल, दस कारतूस और दो मैगजीन बरामद की गई।
इस मामले में रघुनाथपुर थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) ए/26 के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर