Explore

Search

February 23, 2026 5:25 am

गोरेयाकोठी: आज्ञा मोड़ से कार से 259 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

गोरेयाकोठी: आज्ञा मोड़ से कार से 259 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, हरियाणा के दो युवक दबोचे गए
सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने होली पर्व को देखते हुए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को आज्ञा मोड़ पर वाहन जांच के दौरान एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, कार की तलाशी लेने पर कुल 259.20 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस मामले में दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिला अंतर्गत गोहाना थाना क्षेत्र के बिंधल गांव निवासी नितिन तथा हरियाणा के जींद जिला के जुलाना थाना क्षेत्र के नंदगढ़ गांव निवासी रवि के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के आज्ञा मोड़ पर सघन वाहन जांच की जा रही थी। जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध में गोरेयाकोठी थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसका अंतिम गंतव्य क्या था।
होली से पहले पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर