Explore

Search

April 19, 2026 3:35 pm

लकड़ी नवीगंज: शांतिपूर्ण रमजान और होली के लिए जिला पुलिस अलर्ट

लकड़ी नवीगंज: शांतिपूर्ण रमजान और होली के लिए जिला पुलिस अलर्ट

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण, गश्ती व अवैध शराब पर कड़ी नजर
जिले में रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने लकड़ी नवीगंज सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों, मस्जिदों एवं प्रमुख बाजारों का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता तथा पुलिस गश्ती व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि रमजान के दौरान मस्जिदों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जाए तथा होली के अवसर पर बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी गश्ती सुनिश्चित की जाए।


उन्होंने भीड़ प्रबंधन, आपसी समन्वय और त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में विधि-व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हालिया अभियानों में पुलिस ने हजारों लीटर अवैध शराब बरामद की है, जिससे त्योहारों के दौरान संभावित उपद्रवों को रोकने की दिशा में कार्रवाई तेज हुई है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर