समृद्धि यात्रा में सिवान को मिली 201.83 करोड़ की 71 योजनाओं की सौगात, सीएम नीतीश कुमार ने किया शिलान्यास व उद्घाटन
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत भवन, सड़क, शहरी विकास व प्रशासनिक ढांचे को मिली मजबूती
सिवान। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान गुरुवार को सिवान जिलेवासियों को 201.83 करोड़ रुपये की लागत वाली 71 विकासात्मक, जनोपयोगी एवं कल्याणकारी योजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत भवन, खेल, शहरी विकास, सड़क एवं प्रशासनिक भवन सहित आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 157 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 40 योजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि 45 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण 31 योजनाओं का उद्घाटन किया गया।
शिक्षा विभाग की 12 योजनाओं का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत 12 योजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें सदर प्रखंड के बलेथा में 111.496 लाख की लागत से निर्मित यूएचएसएस, 45.687 लाख की लागत से डीएवी हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कॉलेज, भगवानपुर हाट के बनकट पूर्व में 200.377 लाख की लागत से यूएचएसएस, मैरवा में 45.687 लाख की लागत से एचआर हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज, लकड़ी नबीगंज के किशुनपुरा में हाईस्कूल, रघुनाथपुर में किसान मजदूर हाईस्कूल, जीरादेई में महेंद्र उच्च विद्यालय, हसनपुरा में पब्लिक हाईस्कूल सहूली, जीरादेई के ठेपहा में राजवंशी देवी हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज तथा सदर प्रखंड के वीएम हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज का उद्घाटन शामिल है।
स्वास्थ्य विभाग की 20 योजनाओं का शिलान्यास
स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 50-50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास किया गया। इनमें सीएचसी हुसैनगंज, लकड़ी नबीगंज, महाराजगंज, मैरवा, नौतन, पचरूखी, रघुनाथपुर, सिसवन एवं जीरादेई शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 55-55 लाख रुपये की लागत से सिपाह मकतब, छितौली, बरहोगा, नरेंद्रपुर, भीठी, बिंदवल, लाखा टोला, हसपुर, सैदपुरा, सतवार एवं लाठी में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण का शिलान्यास किया गया।
नगर विकास व आवास विभाग की प्रमुख योजनाएं
बुडको के अंतर्गत 893 लाख रुपये की लागत से शहर के कंधवारा में निर्मित लकड़ी एवं विद्युत चालित शवदाह गृह का उद्घाटन किया गया। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या सात में 17.57 लाख की पीसीसी सड़क, 19.54 लाख की लागत से कनिष्क बिहार कॉलोनी में सड़क एवं नाला निर्माण, महाराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में 16.30 लाख रुपये की लागत से तीन स्थानों पर हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य तथा गोपालपुर नगर पंचायत में 24.53 लाख रुपये की लागत से चार स्थानों पर हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया।
इसके अलावा गोपालपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में 94.27 लाख की लागत से आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण, बड़हरिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में 31.25 लाख की लागत से आरसीसी नाला निर्माण, 26.09 लाख की लागत से अन्य आरसीसी नाला तथा हसनपुरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच एवं 16 में पीसीसी सड़क निर्माण का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री ने किया।
पंचायत सरकार भवन व प्रशासनिक भवनों का उद्घाटन
योजना एवं विकास विभाग के अंतर्गत भगवानपुर हाट के खेढ़वा एवं सहसरांव, महाराजगंज के देवरिया, गोरेयाकोठी के दक्षिण सरारी तथा लकड़ी नबीगंज के बैजू बरहोगा में बने पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन किया गया। वहीं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत भगवानपुर हाट, बसंतपुर, गोरेयाकोठी, हुसैनगंज, मैरवा, गुठनी एवं दरौली में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया गया।
इसके साथ ही मैरवा के बभनौली, पचरूखी के सरौती व नवलपुर, बड़हरिया के कैलगढ़ उत्तर एवं पड़रौना खुर्द में पंचायत सरकार भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया।
मंडल कारा में नए बंदी कक्ष का उद्घाटन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 322.53 लाख रुपये की लागत से मंडल कारा में निर्मित 198 क्षमता वाले बंदी कक्ष का उद्घाटन रिमोट कंट्रोल के माध्यम से किया।
लेटेस्ट न्यूज़
मिर्जापुर के इस अस्पताल में शुरू हो रही है सिटी स्कैन सुविधा, सरकारी दाम पर होगी जांच
June 10, 2024
6:28 pm
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें चलेंगी लेट, ये है वजह
June 10, 2024
6:05 pm
समृद्धि यात्रा में सिवान को मिली 201.83 करोड़ की 71 योजनाओं की सौगात, सीएम नीतीश कुमार ने किया शिलान्यास व उद्घाटन
लाइव क्रिकेट स्कोर