Explore

Search

March 22, 2026 10:09 am

सिवान : रेल परिचालन बाधित करने के मामले में दरौली विधायक सत्यदेव राम जेल भेजे गए

रेल परिचालन बाधित करने के मामले में दरौली विधायक सत्यदेव राम जेल भेजे गए
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

2005 में मैरवा स्टेशन पर आंदोलन के दौरान ट्रेन संचालन रोके जाने का मामला, सोनपुर रेल न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया विधायक

सिवान : रेल परिचालन सेवा बाधित करने के पुराने मामले में दरौली के विधायक सत्यदेव राम को जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 2005 में मैरवा रेलवे स्टेशन पर आंदोलन के दौरान ट्रेन संचालन बाधित किए जाने के आरोप में सोनपुर रेल न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ लाल वारंट जारी किया गया था।

मंगलवार को नामांकन के दौरान सिवान जिला पुलिस ने उन्हें जिला समाहरणालय परिसर से हिरासत में लिया। इसके बाद विधायक सत्यदेव राम को सोनपुर रेल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, लेकिन बुधवार को कोर्ट डे होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

दरौली थानाध्यक्ष अविनाश कुमार झा ने बताया कि वर्ष 2005 में रेलवे सेवा में अवरोध उत्पन्न करने को लेकर सिवान जीआरपी थाने में थाना कांड संख्या 36/2005 दर्ज की गई थी। उसी मामले में विधायक सत्यदेव राम की गिरफ्तारी की गई है।

वहीं जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा विधायक को सोनपुर न्यायालय ले जाया गया था, परंतु कोर्ट डे होने के कारण सुनवाई टल गई। अब मामले की अगली सुनवाई नियत तिथि पर की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर