Explore

Search

March 22, 2026 11:51 am

प्रत्याशियों का नामांकन शुक्रवार से, तैयारी पूरी

प्रत्याशियों का नामांकन शुक्रवार से, तैयारी पूरी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सुभेडलाइन: जिले में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 17 अक्टूबर तक चलेगा कार्य

सिवान : बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के मद्देनजर सिवान जिले में नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जिले में पहले चरण की अधिसूचना शुक्रवार को जारी की जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने बताया कि प्रत्याशी 17 अक्टूबर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन की अनुमति होगी। प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण इस अवधि में नामांकन कार्य नहीं होगा।

नामांकन प्रक्रिया के तहत 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नामांकन पत्रों की संविक्षा की जाएगी। वहीं, 20 अक्टूबर को शाम तीन बजे तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन शाम तीन बजे के बाद अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा।

विधानसभा वार निर्वाचन अधिकारियों को भी नामांकन के लिए अधिसूचित किया गया है। जानकारी के अनुसार:

105 सिवान विधानसभा: अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी के समक्ष

106 जीरादेई विधानसभा: भूमि सुधार उप समाहर्ता के कार्यालय प्रकोष्ठ में

107 दरौली (अजा) विधानसभा: जिला पंचायत राज पदाधिकारी के कार्यालय में

108 रघुनाथपुर विधानसभा: सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में

109 दारौंदा विधानसभा: उप विकास आयुक्त, विकास भवन जिला विकास ग्रामीण अभिकरण कार्यालय में

110 बड़हरिया विधानसभा: जिला भूअर्जन पदाधिकारी, समाहरणालय कार्यालय कक्ष में

111 गोरेयाकोठी विधानसभा: भूमि सुधार उपसमाहर्ता, महाराजगंज कार्यालय कक्ष में

112 महाराजगंज विधानसभा: अनुमंडल पदाधिकारी, महाराजगंज कार्यालय कक्ष में

इन अधिसूचित निर्वाचन पदाधिकारियों के माध्यम से ही प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर