बिहार विधानसभा चुनाव: नामांकन के दौरान परिसर में प्रवेश के लिए सख्त नियम लागू
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
सिवान जिला में विधानसभा आम चुनाव के दौरान नामांकन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी, उनके प्रस्तावक और समर्थक सहित केवल कुल पांच व्यक्तियों को परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी।नामांकन प्रक्रिया और समयसीमाबिहार विधानसभा चुनाव के तहत सिवान शहरी क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों — 105 सिवान सदर, 106 जीरादेई, 107 दरौली, 108 रघुनाथपुर, 109 दारौंदा और 110 बड़हरिया — के अभ्यर्थी 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच नामांकन कर सकेंगे। प्रत्येक अभ्यर्थी को तीन वाहन लाने की अनुमति होगी।भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा ব্যবস্থাभीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला समाहरणालय, सदर अनुमंडल और महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर में बैरिकेडिंग और ड्राप गेट लगाए गए हैं। प्रत्येक स्थल पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे।
मुख्य बैरिकेडिंग और ड्राप गेट के स्थान:समाहरणालय का दक्षिणी गेट (जज कॉलोनी के पास)जेपी चौकडीआरडीए कार्यालय के सामनेजिला परिषद कार्यालय के पासपुराने नगर परिषद भवन से वाहन पार्किंग तक भी बैरिकेडिंग की गई है। दक्षिणी गेट से अभ्यर्थियों का प्रवेश वर्जित रहेगा और नामांकन के बाद सभी को मालवीय चौक होते हुए बाहर निकलना होगा।वाहन पार्किंग और प्रवेश मार्गगांधी मैदान पार्किंग: जेपी चौक–महादेवा रोड की ओर से आने वाले अभ्यर्थी और उनके सहयोगी डीआरडीए कार्यालय के निकट ड्राप गेट पर उतरेंगे और उनके वाहन गांधी मैदान स्थित पार्किंग स्थल में खड़े होंगे।दारौंदा विधानसभा (109): ड्राप गेट से पैदल जिला ग्रामीण विकास अभिकरण स्थित निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त कार्यालय में प्रवेश।सिवान सदर (105), दरौली (107), बड़हरिया (110): अभ्यर्थी डीआरडीए से पैदल जिला समाहरणालय के पूर्वी गेट से प्रवेश करेंगे।मालवीय चौक की ओर से आने वाले: समाहर्ता निवास मार्ग के पास स्थित ड्राप गेट पर उतरकर पैदल नामांकन कक्ष तक जाएंगे।जीरादेई (106) और रघुनाथपुर (108): जेपी चौक–महादेवा रोड से प्रवेश करते हुए बघवा गेट के पास ड्राप गेट से पैदल सदर अनुमंडल कार्यालय/भूमि सुधार उप-समाहर्ता कार्यालय तक जाएंगे।

