Explore

Search

March 23, 2026 3:55 pm

अयूब खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की छापेमारी

अयूब खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की छापेमारी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान: एसपी मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में जिला पुलिस और एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर रईस खान और अयूब खान के संगठन के खिलाफ कार्रवाई की। पहले ही छापेमारी में एके-47 सहित भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की गई थीं, और संगठन के एक महिला सदस्य समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में फरार अयूब खान की गिरफ्तारी के लिए बुधवार की रात पुलिस ने एसटीएफ की मदद से जिले के कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन अयूब को पकड़ने में सफलता नहीं मिली। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मुजफ्फरपुर में भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर