Explore

Search

June 24, 2026 4:23 am

जेड ए इस्लामिया पीजी कॉलेज के सचिव जफर अहमद गनी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

जेड ए इस्लामिया पीजी कॉलेज के सचिव जफर अहमद गनी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
✒️ परवेज़ अख्तर / एडिटर इन चीफ

शिक्षा जगत की बड़ी शख्सियत रहे जफर अहमद गनी के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, जिले भर से पहुंचे लोग

सिवान : शहर स्थित जेड ए इस्लामिया पीजी कॉलेज के सचिव जफर अहमद गनी की नमाजे जनाजा बुधवार की दोपहर पुराना किला जामा मस्जिद के परिसर में अदा की गई। इस दौरान जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नमाज अदा करने के बाद उन्हें उनके आबाई कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

उनके निधन पर जिलेभर में शोक की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख प्रकट किया। एमएलसी आफाक अहमद, पूर्व विधायक इजहार अहमद, जदयू नेता अब्दुल करीम रिजवी, अमीरूल्लाह सैफी, विद्युशेखर पांडेय और शिवधारी दुबे ने संवेदना व्यक्त की।

एमएलसी आफाक अहमद ने कहा कि “जफर अहमद गनी के निधन से इस्लामिया कॉलेज ही नहीं, बल्कि पूरे सिवान के शिक्षण जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। वे शिक्षा के सच्चे सिपाही थे, जिन्होंने जिले में ज्ञान की रोशनी फैलाने का काम किया।”

उन्होंने आगे कहा कि जफर अहमद गनी एक मिलनसार, संघर्षशील और समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए, वह सदैव याद किए जाएंगे।

इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी कैसर जमाल, डा. असलम हुसैन, हन्नान खान, फिरोज अहमद, हामिद खान, रिजवान अहमद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर