Explore

Search

May 7, 2026 6:32 pm

सिसवन : शराब पीने के आरोप में तीन गिरफ्तार, मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद न्यायालय भेजे गए

शराब पीने के आरोप में तीन गिरफ्तार, मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद न्यायालय भेजे गए
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिसवन थाना की गश्त टीम की कार्रवाई, मनरा, चटेया और पंचमवा के निवासी शामिल

सिसवन (सिवान) : सिसवन थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम गश्त पर निकली पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में मनरा निवासी मुन्ना यादव, चटेया निवासी झमन साह तथा पंचमवा निवासी ध्रुव महतो शामिल हैं।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को पकड़ने के बाद मेडिकल जांच के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जांच में तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी को सोमवार को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और इसके तहत शराब पीना, बेचना या इसका सेवन करना कानूनन अपराध है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर