Explore

Search

May 2, 2026 10:00 am

दारौंदा : अलग-अलग मामले में दो गिरफ्तार, मारपीट में मां-पुत्र घायल

अलग-अलग मामले में दो गिरफ्तार, मारपीट में मां-पुत्र घायल
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

दारौंदा थाना की कार्रवाई, एक ही दिन में दो महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज

दारौंदा (सिवान) : थाना क्षेत्र में रविवार रात और सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने एक ओर जहां दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं दूसरी ओर आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में मां-पुत्र घायल हो गए।

थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात थाना क्षेत्र से दो व्यक्तियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें साधपुर निवासी सुभाष महतो और उस्ती निवासी उत्तम कुमार शामिल हैं। दोनों को पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इधर सोमवार को थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला और उसका पुत्र घायल हो गया। घायलों की पहचान स्वामीनाथ महतो की पत्नी तेतरी देवी और पुत्र शत्रुघ्न महतो के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर