Explore

Search

May 2, 2026 5:57 pm

सिवान : बिजली आपूर्ति ठप होने से उमस भरी गर्मी में परेशान हैं लोग

बिजली आपूर्ति ठप होने से उमस भरी गर्मी में परेशान हैं लोग
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

हर घंटे ट्रिप हो रही बिजली, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान

सिवान : मानसून के आगमन के साथ हीं जहां लोगों को वर्षा से थोड़ी राहत मिली है, वहीं लगातार हो रही उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस बीच जिले में बिजली आपूर्ति की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर घंटे दो से तीन बार बिजली ट्रिप हो रही है। दिन और रात दोनों समय घंटों तक बिजली गायब रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की नींद और चैन छीन ली है।

बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि भीषण गर्मी और नमी वाले मौसम में बिजली कंपनी की लापरवाही से उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक ओर गर्मी बेहाल कर रही है, दूसरी ओर बिजली की आंख मिचौली चैन नहीं लेने दे रही।

कई क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे पंखे, कूलर और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है।

लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल व्यवस्था सुधारने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर