Explore

Search

March 22, 2026 1:21 pm

सिवान : यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहा चोर गिरफ्तार

यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहा चोर गिरफ्तार
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान जंक्शन पर RPF-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

सिवान: सिवान जंक्शन पर सोमवार की सुबह आरपीएफ, जीआरपी और टास्क टीम की संयुक्त कार्रवाई में मोबाइल झपट्टा मारकर भाग रहे एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला टोली वार्ड संख्या 24 निवासी चांद मोहम्मद के रूप में की गई है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लेटफार्म संख्या एक पर गश्त के दौरान सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 55041 सिवान-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन के सामान्य कोच में यात्रा कर रहे सीतामढ़ी निवासी महेश मुखिया से एक युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गया है। सूचना मिलते ही गश्त दल ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से चोरी गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में चांद मोहम्मद ने स्वीकार किया कि वह नियमित रूप से जंक्शन और ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामानों की चोरी करता है। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 30 हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर