Explore

Search

March 15, 2026 5:11 pm

गुठनी : विशेष मतदाता पुनरीक्षण के जरिए एनडीए गरीबों का मताधिकार छीन रही है : माले

विशेष मतदाता पुनरीक्षण के जरिए एनडीए गरीबों का मताधिकार छीन रही है : माले 
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जतौर पंचायत में भाकपा माले का 11वां पंचायत सम्मेलन, सड़क से सदन तक लड़ाई का ऐलान

गुठनी (सिवान): भाकपा (माले) ने रविवार को जतौर पंचायत में 11वां पंचायत सम्मेलन आयोजित कर विशेष मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर एनडीए सरकार पर सीधा हमला बोला। दरौली विधायक सत्यदेव राम ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य में सत्तासीन भाजपा व एनडीए गठबंधन गरीब, मजदूर और वंचित तबकों के मताधिकार को छीनने की साजिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि “विशेष गहन पुनरीक्षण” के नाम पर ऐसे मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जो सबसे कमजोर तबकों से आते हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि “हमारी पार्टी और कार्यकर्ता इसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देंगे।”

विधायक सत्यदेव राम ने स्पष्ट किया कि सामंतवादी विचारधारा के लोग हमेशा से गरीबों और मजदूरों के अधिकारों को कुचलने का प्रयास करते रहे हैं, लेकिन भाकपा माले ने हमेशा सड़क से लेकर सदन तक उनका मुकाबला किया है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि इस बार इन “साजिशी मंसूबों पर पानी फेरने का काम हमारा संगठन करेगा।”

सम्मेलन के दौरान प्रखंड सचिव रामाजी यादव, मुखिया नवमीलाल पासवान, लक्ष्मण राम, श्यामदेव चौहान, हंसनाथ भगत समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे। सम्मेलन में ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम सत्यापित कराने और सजग रहने की अपील की गई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर