Explore

Search

March 10, 2026 6:04 pm

सिवान : यात्री का छूटा हुआ टीवी लौटाया गया, ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत आरपीएफ की सराहनीय पहल

यात्री का छूटा हुआ टीवी लौटाया गया, ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत आरपीएफ की सराहनीय पहल
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए यात्री का टीवी बरामद कर सुपुर्द किया, यात्री ने जताया आभार

सिवान: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत एक बार फिर ईमानदारी और तत्परता का उदाहरण पेश किया है। आरपीएफ ने ट्रेन में छूटे एक यात्री का एलईडी टीवी बरामद कर उसे सही सलामत लौटाया। घटना के संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने जानकारी दी कि कंट्रोल से सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 12554 के एस्कार्ट पार्टी के पास एक यात्री का छोड़ा गया टीवी है, जिसे स्टेशन पर उतरवाकर बल पोस्ट पर सुरक्षित रखा जाए।

इस सूचना के आधार पर हेड कांस्टेबल धर्मप्रकाश मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए एस्कार्ट पार्टी से टीवी प्राप्त कर उसे बल पोस्ट पर सुरक्षित रखवा दिया। रविवार को हरियाणा राज्य के सामली जिले के टिटोली निवासी यात्री सचिन कुमार बल पोस्ट पहुंचे और जानकारी दी कि वे 12 जुलाई को ट्रेन संख्या 12554 के बी-1 कोच में बर्थ संख्या 67 पर दिल्ली से गोरखपुर तक यात्रा कर रहे थे। गोरखपुर पहुंचने पर वे जल्दबाजी में टीवी ट्रेन से नहीं उतार पाए और बाद में ‘रेल मदद’ पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

सत्यापन के बाद आरपीएफ के एएसआई छोटेलाल सिंह यादव द्वारा टीवी को यात्री को सुपुर्द कर दिया गया। यात्री सचिन कुमार ने टीवी की अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये बताई और आरपीएफ की ईमानदारी व तत्परता के लिए आभार प्रकट किया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर