Explore

Search

May 5, 2026 11:35 pm

हसनपुरा में छात्रा आत्महत्या मामला: मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, दुष्कर्म की जांच जारी

छात्रा आत्महत्या मामला: मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, दुष्कर्म की जांच जारी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

तीन डॉक्टरों की टीम ने लिया सैंपल, एफएसएल टीम ने भी की मौके की जांच

सिवान: एमएच नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में आत्महत्या करने वाली 16 वर्षीय छात्रा के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार देर रात सिवान सदर अस्पताल में किया गया। यह पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों की विशेष टीम ने किया, जिसे मेडिकल बोर्ड के रूप में गठित किया गया था। छात्रा के परिजनों द्वारा दुष्कर्म की आशंका जताने के बाद यह कदम उठाया गया।

मेडिकल बोर्ड में डॉ. अर्शी प्रवीण, डॉ. रजनीकांत तिवारी और डॉ. मुकेश कुमार रंजन शामिल रहे। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने दुष्कर्म की जांच के लिए जरूरी सैंपल (शोआब) एकत्र किया है। साथ ही मृतका और आरोपी के कपड़ों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

घटना की जांच के लिए जिला पुलिस भी गंभीरता से सक्रिय है। गुरुवार को एफएसएल (Forensic Science Laboratory) की टीम भी गांव पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट रूप से यह पता चलेगा कि छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

घटना को लेकर इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है। परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर