Explore

Search

March 18, 2026 12:23 am

सिवान : ट्रक से 650 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

ट्रक से 650 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

दरोगा राय कॉलेज मोड़ पर वाहन जांच में बड़ी सफलता, राजस्थान के दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

सिवान: जिले में शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां दरोगा राय कॉलेज मोड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दस चक्का ट्रक से 650 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान ट्रक पर सवार दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी की ओर से भारी मात्रा में शराब लेकर एक ट्रक सिवान आ रहा है। सूचना के आधार पर दरोगा राय कॉलेज मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया गया।

इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक आता दिखा, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। हालांकि पुलिस बल की तत्परता से ट्रक को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में शराब के कार्टन मिले। जांच के क्रम में 650 कार्टन में भरी 5760 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान राजस्थान के बरमेध जिला के भीतराड थाना क्षेत्र के शोभला गांव निवासी हीरा राम के पुत्र जीना राम और रमेश कुमार के पुत्र महंगी लाल के रूप में की गई है। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई को जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर