Explore

Search

May 30, 2026 5:04 pm

गुठनी : सोहागरा धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 50 हजार से अधिक शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

सोहागरा धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 50 हजार से अधिक शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पहले ही दिन बाबा हंसनाथ मंदिर में भक्ति और आस्था का माहौल, प्रशासन ने की सख्त सुरक्षा व्यवस्था

गुठनी (सिवान) : सावन के पहले सोमवार को गुठनी प्रखंड के प्रसिद्ध बाबा हंसनाथ मंदिर, सोहागरा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। भक्तों ने हाथों में गंगाजल लिए “बोल बम” के जयघोष के साथ बाबा हंसनाथ पर जलाभिषेक किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले दिन करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जल अर्पण किया।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मेले की व्यवस्था को संभालने के लिए महिला पुलिस बल, थानाध्यक्ष, पदाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी गई।

वहीं, दरौली प्रखंड के चकरी स्थित योगाश्रम में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर