Explore

Search

June 24, 2026 7:35 am

सिवान : महिला पुलिस कर्मियों पर सख्ती: ड्यूटी में झुमका, नथिया और मेकअप पर रोक

महिला पुलिस कर्मियों पर सख्ती: ड्यूटी में झुमका, नथिया और मेकअप पर रोक
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पुलिस मुख्यालय का नया फरमान, उल्लंघन पर होगी विभागीय कार्रवाई

सिवान: अब पुलिस ड्यूटी के दौरान महिला पुलिस कर्मी बड़े झुमके, नथिया, चूड़ियां और मेकअप जैसे श्रृंगार प्रसाधनों का उपयोग नहीं कर सकेंगी। पुलिस मुख्यालय ने सिवान समेत राज्य के सभी जिलों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस महानिदेशक (विधि व्यवस्था) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्दी में रहते हुए महिला कर्मियों द्वारा श्रृंगार करना पुलिस बल की गरिमा और अनुशासन के खिलाफ है। यह आचरण विभाग की मर्यादा को ठेस पहुंचाता है और वर्दी के अनुशासन को कमज़ोर करता है।

इस आदेश की प्रति सभी जिला एसपी, रेंज के डीआईजी, आईजी और रेल एसपी को भेज दी गई है। निर्देश दिया गया है कि सभी इकाइयों में इस नियम का कड़ाई से पालन कराया जाए।

बता दें कि 23 जून को पुलिस मुख्यालय में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई थी। इसके बाद कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग ने 27 जून को आधिकारिक रूप से आदेश जारी किया, जिसमें ड्यूटी के समय आभूषण पहनने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई।

इस विषय पर सिवान एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश का सख्ती से पालन कराया जाएगा और यदि कोई महिला कर्मी इसका उल्लंघन करती है तो उसके विरुद्ध विभागीय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर