Explore

Search

March 7, 2026 2:43 pm

सिवान : हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मासूम की मौत

हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मासूम की मौत
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पतंग उतारने के प्रयास में करंट से झुलसा, गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाइपास के समीप गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसे में एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा छत पर खेल रहा था, इसी दौरान एक पतंग हाई वोल्टेज तार में फंस गई। उसने उसे उतारने की कोशिश की, लेकिन लोहे की छड़ से तार को छूते ही करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया।

परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन इलाज के लिए उसे गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान शंभूपुर पंचायत के नरहट गांव निवासी अनिल शर्मा के पुत्र पंकज कुमार (12 वर्ष) के रूप में हुई है। परिवार इन दिनों नगर क्षेत्र के फतेहपुर में किराए के मकान में रह रहा था।

घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि पंकज सुबह छत पर खेल रहा था। इस दौरान एक पतंग बिजली के हाई वोल्टेज तार में उलझ गई थी। पंकज ने उसे लोहे की छड़ से निकालने की कोशिश की, तभी छड़ तार से स्पर्श कर गया और उसे जबरदस्त करंट लग गया। करंट लगने के बाद वह छत से नीचे गिर पड़ा और मौके पर ही बेहोश हो गया।

स्वजनों ने बताया कि आवाज सुनकर घर के लोग बाहर निकले तो देखा कि पंकज गंभीर रूप से घायल और बेहोश पड़ा है। पहले सदर अस्पताल, फिर पीएमसीएच और अंत में गोरखपुर ले जाते वक्त रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर