Explore

Search

March 5, 2026 2:12 am

रघुनाथपुर : 90 कांवरियों का जत्था बोलबम के जयघोष के साथ तीर्थ यात्रा को हुआ रवाना

90 कांवरियों का जत्था बोलबम के जयघोष के साथ तीर्थ यात्रा को हुआ रवाना
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बाबा महेंद्रनाथ, देवघर, कामाख्या व अन्य स्थलों के दर्शन को निकले श्रद्धालु, भक्तिभाव में डूबा रघुनाथपुर

रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय से बुधवार को नवयुवक कांवरिया संघ के बैनर तले 90 कांवरियों का एक विशाल जत्था बोलबम के जयघोष के साथ विभिन्न प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की यात्रा पर रवाना हुआ। भक्तों के जोश और उत्साह के बीच पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।

कांवर यात्रा के व्यवस्थापक मनोज कुमार यादव ने जानकारी दी कि यह जत्था बाबा महेंद्रनाथ, सुल्तानगंज, देवघर, बासुकीनाथ, कोलकाता कालीघाट, गंगासागर, कौड़ी कामाख्या, जनकपुर तथा थावे मां भवानी के दर्शन करेगा और फिर गांव लौटेगा। इस धार्मिक यात्रा में पुरुषों के साथ कई महिलाएं भी श्रद्धा और आस्था के साथ शामिल हुई हैं।

जत्था दो बसों में रवाना हुआ, जिसमें कुल 90 श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा में भाग लेने वालों में टुन्ना चौरसिया, उपेंद्र कुमार, चंदन कुमार, हनुमत प्रसाद सहित कई अन्य ‘बम’ शामिल हैं। सभी कांवरियों ने नारियल, जल कलश एवं भगवा परिधान के साथ प्रस्थान किया।

प्रस्थान से पूर्व सभी कांवरियों के लिए पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों ने भी पुष्पवर्षा कर कांवरियों को विदाई दी और उनकी मंगल यात्रा की कामना की।

इस यात्रा को लेकर पूरे रघुनाथपुर क्षेत्र में आस्था का माहौल बना रहा और बोलबम के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर