Explore

Search

March 22, 2026 4:44 pm

महाराजगंज जिला परिषद उपचुनाव और हसनपुरा में पंचायती चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

महाराजगंज जिला परिषद उपचुनाव और हसनपुरा में पंचायती चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

महिलाओं की उत्साही भागीदारी, प्रशासन रहा मुस्तैद, सभी मतदान केंद्रों पर रही चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

सिवान/महाराजगंज/हसनपुरा : महाराजगंज जिला परिषद क्षेत्र संख्या 31 के उपचुनाव को लेकर बुधवार को आठ पंचायतों के कुल 115 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। विशेषकर महिलाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

शिवदह में महिलाओं की लंबी कतारें
शिवदह पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित मतदान केंद्र संख्या 38 पर सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला मतदाता कतारबद्ध होकर मतदान करती नजर आईं। इसके अलावा सारंगपुर, हजपुरवा, तेवथा, बलिया और टेघड़ा पंचायतों के मतदान केंद्रों पर भी मतदान सुचारु रूप से चला।

प्रशासनिक निगरानी रही सतर्क
मतदान को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी एसडीओ अनीता सिन्हा, बीडीओ बिंदु कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार तथा थानाध्यक्ष संजीत कुमार मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण करते रहे।

हसनपुरा प्रखंड में भी हुए पंचायती उपचुनाव
हसनपुरा प्रखंड के पकड़ी और सहुली पंचायतों में मुखिया पद के लिए उपचुनाव कराए गए। प्रत्येक पंचायत में 16-16 मतदान केंद्र बनाए गए थे। वहीं, रजनपुरा पंचायत में सरपंच पद के लिए 13 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए चुनाव कर्मी एवं पुलिस बल पूरी तरह से तैनात थे।

मतदान की समाप्ति तक किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली थी। समाचार प्रेषण तक मतदान प्रतिशत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर मतदान को लेकर व्यापक शांति और अनुशासन का माहौल देखा गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर