Explore

Search

March 22, 2026 4:43 pm

सिवान : चोरी की बाइक के साथ चार चोर गिरफ्तार, नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चोरी की बाइक के साथ चार चोर गिरफ्तार, नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बेतिया में छापेमारी कर चार बाइक बरामद, चारों आरोपितों को भेजा गया जेल

सिवान : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चोरी की चार बाइक के साथ चार शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में

  • नीरज सिंह (काकड़कुंड, नगर थाना क्षेत्र, गोपालगंज),
  • अरविंद कुमार (बरियारपुर, नौतन थाना क्षेत्र, पश्चिम चंपारण),
  • सचिन कुमार (श्यामपुर कोतराहा, नौतन थाना क्षेत्र, पश्चिम चंपारण)
  • तथा विजय यादव (मधुसरेया, माझागढ़ थाना क्षेत्र, गोपालगंज) शामिल हैं।

नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नगर परिषद कार्यालय परिसर से चोरी की गई बाइक को बेतिया के नौतन क्षेत्र में छिपाया गया है। इस सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बेतिया पुलिस की मदद से छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान एक बाइक को बरामद करते हुए मौके से दो चोरों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर बाकी दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया और चोरी की अन्य बाइकें भी बरामद की गईं।

इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार सभी चोर अंतरजिला गिरोह से जुड़े हुए हैं, जो सिवान, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर