Explore

Search

June 20, 2026 7:52 am

महाराजगंज : टी-20 क्रिकेट फाइनल: रामापाली ने गोहपुर को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

टी-20 क्रिकेट फाइनल: रामापाली ने गोहपुर को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सात विकेट से जीत हासिल कर रामापाली बनी चैंपियन, पूर्व विधायक ने किया सम्मानित

महाराजगंज (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र के नौतन खेल मैदान में मंगलवार को टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रामापाली बनाम गोहपुर टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में रामापाली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोहपुर को सात विकेट से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

मैच के शुरुआत में गोहपुर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

जवाब में उतरी रामापाली की टीम की शुरुआत सधी हुई रही। टीम ने संयम के साथ खेलते हुए तीन विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और मैच को सात विकेट से अपने नाम कर लिया। रामापाली के बल्लेबाजों ने उत्कृष्ट समन्वय के साथ बल्लेबाजी की और दबाव में भी शानदार प्रदर्शन किया।

मैच के बाद विजेता रामापाली और उपविजेता गोहपुर टीम को पूर्व विधायक हेमनारायण साह के हाथों ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व पंचायत समिति सदस्य जनकदेव सिंह, असगर मस्तान, रंगलाल प्रसाद, सत्यदेव सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना की और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर