Explore

Search

May 31, 2026 12:18 pm

मलमलिया हत्याकांड : मुजफ्फरपुर व छपरा में छापेमारी, चार आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड में मुजफ्फरपुर व छपरा में छापेमारी, चार आरोपी गिरफ्तार
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मलमलिया हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसआईटी ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

सिवान : भगवानपुर प्रखंड के मलमलिया बाजार में शुक्रवार की देर शाम तीन लोगों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से ही जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और एसपी मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी गई थी।

रविवार को एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि हत्याकांड में संलिप्त चार आरोपियों को अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया गया है। इसमें दीपक कुमार और रूपेश कुमार को मुजफ्फरपुर जिले के पारो थाना अंतर्गत फतेहाबाद से पकड़ा गया है। वहीं, प्रीति कुमारी और उसके पति के बड़े भाई को सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

एसआईटी की टीम ने दोनों जिलों में छापेमारी कर यह गिरफ्तारी की। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान की जा चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। फिलहाल गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि मलमलिया बाजार में दो पक्षों के बीच चल रहे पुराने विवाद के कारण हिंसक झड़प में तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले ने इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न कर दिया था। घटना के बाद पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ गांव में कैंप भी किया जा रहा है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर