Explore

Search

March 11, 2026 11:45 pm

महाराजगंज : सांसद सिग्रीवाल ने किया महाराजगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, 27 करोड़ की लागत से हो रहे विकास कार्यों को बताया बड़ी उपलब्धि

सांसद सिग्रीवाल ने किया महाराजगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, 27 करोड़ की लागत से हो रहे विकास कार्यों को बताया बड़ी उपलब्धि
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

नया स्टेशन भवन, फुट ओवरब्रिज, रैक हैंडलिंग व अंडरपास समेत कई कार्य प्रगति पर

महाराजगंज रेलवे स्टेशन पर हो रहे व्यापक निर्माण कार्यों का गुरुवार को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने सेक्शन इंजीनियर उपेंद्र कुमार सिंह से स्टेशन परिसर में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों का स्थल पर पहुंचकर गहन निरीक्षण किया और रेलवे नक्शे का अध्ययन करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

सांसद सिग्रीवाल ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि महाराजगंज रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने के उद्देश्य से लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने इसे महाराजगंज क्षेत्र के लिए रेलवे क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि करार दिया।

उन्होंने बताया कि बाजार की ओर नए स्टेशन भवन का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। पश्चिमी दिशा में सड़क और नाला का निर्माण किया जा रहा है जो बाइपास के रूप में कार्य करेगा। साथ ही, पूर्वी दिशा की सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। इन कार्यों से स्टेशन तक यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

इसके अतिरिक्त सांसद ने बताया कि स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, रैक हैंडलिंग साइडिंग, और अंडरपास जैसे कार्य भी तेज़ी से प्रगति पर हैं, जो यात्रियों की सुविधा और माल ढुलाई की क्षमता को बढ़ावा देंगे।

निरीक्षण के दौरान भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, उपाध्यक्ष संजय सिंह राजपूत, मोहन कुमार पद्माकर, भाजपा मंत्री अजय कुमार सिंह और डॉ. त्रिपुरारी शरण सिंह भी उपस्थित थे। सभी ने निर्माण कार्यों की सराहना की और रेलवे अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर