Explore

Search

May 26, 2026 6:25 pm

सिवान : बाइक से गिरकर महिला घायल

सिवान : बाइक से गिरकर महिला घायल
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पीदेवी मोड़ पर हादसा, सिर में गंभीर चोट, सदर अस्पताल में भर्ती

सिवान : नगर थाना क्षेत्र के पीदेवी मोड़ पर बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल महिला की पहचान सराय थाना क्षेत्र के मखदुम सराय निवासी मंजू देवी के रूप में की गई है। उनके पुत्र अजय कुमार ने बताया कि वह अपनी मां को बाइक से पचरूखी ले जा रहे थे। इसी दौरान पीदेवी मोड़ के पास बाइक पर पीछे बैठी उनकी मां अचानक गिर गई और सिर में गंभीर चोट लग गई।

डॉक्टरों के अनुसार, महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर है लेकिन सिर की चोट को लेकर निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर