Explore

Search

March 11, 2026 6:17 pm

सिवान : तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, दो युवक घायल

सिवान : तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, दो युवक घायल
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बरहन गांव के पास हुआ हादसा, ट्रक चालक मौके से फरार

सिवान : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गांव में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों की पहचान महादेवा थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी मनोज कुमार और ललन साह के रूप में की गई है। घायल ललन ने बताया कि दोनों बाइक से बड़हरिया जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और ट्रक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर