Explore

Search

March 14, 2026 1:20 pm

दारौंदा : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सिवान: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

दारौंदा-महाराजगंज मुख्य पथ पर उजाय पेट्रोल पंप के पास हादसा, मृतक झंझावा गांव का जमादार महतो

सिवान : दारौंदा थाना क्षेत्र के उजाय पेट्रोल पंप के पास रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दारौंदा-महाराजगंज मुख्य सड़क पर हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दारौंदा में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति में उन्हें सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक युवक, जमादार महतो (पुत्र शिवनारायण महतो, निवासी झंझावा गांव, थाना क्षेत्र दारौंदा) को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरे घायल युवक की पहचान हरिहरपुर लालगढ़, जीबी नगर थाना क्षेत्र निवासी शिवम कुमार सिंह (पुत्र विपिन सिंह) के रूप में हुई है, जिसकी स्थिति गंभीर होने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि शिवम अपनी बहन के घर से अपने घर लौट रहा था, जबकि जमादार महतो महाराजगंज की ओर से दारौंदा की ओर जा रहे थे। उसी दौरान उजाय पेट्रोल पंप के समीप आमने-सामने की टक्कर हो गई।

घटना के बाद सिवान सदर अस्पताल में काफी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर