Explore

Search

May 26, 2026 3:28 pm

भगवानपुर हाट : रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, 13 लोग घायल, सभी सदर अस्पताल रेफर

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, 13 लोग घायल, सभी सदर अस्पताल रेफर
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट के कौड़ियां लिलही गांव में उग्र विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुरानी रंजिश भी बनी वजह

भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र के कौड़ियां लिलही गांव में शनिवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप लगाया है।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बसंतपुर एवं भगवानपुर हाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों की सूची
एक पक्ष से घायल हुए लोग हैं – राहुल कुमार, हंसनाथ महतो, मेघनाथ महतो, गीता देवी, वीरेंद्र महतो, निशा कुमारी, बृजकिशोर महतो, रवि कुमार और किरण कुमारी।
इन सभी को बसंतपुर स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल रेफर किया गया।

वहीं दूसरे पक्ष से घायल बाबूलाल महतो, गिरजा देवी, मंजू देवी और गीता देवी को भगवानपुर हाट सीएचसी में इलाज के बाद रेफर किया गया।

पुरानी हत्या की घटना से जुड़ा विवाद
बताया जा रहा है कि जुलाई 2023 में इसी गांव में एक युवक की हत्या के बाद सड़क जाम व पुलिस पर पथराव जैसी घटनाएं हुई थीं। उस समय पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की थी। उसी मुकदमे को लेकर खर्च हुए रुपये की अदायगी को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर