चुनाव की तैयारी को लेकर बीएलओ के साथ बैठक, मतदाता सूची में सुधार पर जोर
✒️ स्वराज सिंह
हसनपुरा प्रखंड में बीडीओ ने दिया निर्देश, मृत मतदाताओं के नाम हटाने और नए वोटरों को जोड़ने पर बल
हसनपुरा (सिवान) : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बीएलओ के साथ शिफ्टवार बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में सुधार और अद्यतन प्रक्रिया को गति देना रहा।
बीडीओ ने सभी बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करें। साथ ही जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम सूची से हटाए जाएं।
बैठक में 108 रघुनाथपुर विधानसभा के बूथ संख्या 120 से 172, 109 दारौंदा विधानसभा के बूथ संख्या 1 से 35, और 36 से 73 तक के बीएलओ को अलग-अलग शिफ्ट में बुलाया गया था।
नए वोटरों को जोड़ने पर भी विशेष बल
बीडीओ ने बीएलओ को प्रपत्र 6 और डी फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए ताकि नए मतदाताओं को भी समय पर जोड़ा जा सके।
बैठक में उपस्थित बीएलओ
इस बैठक में अब्दुल रहमान अंसारी, सुशील कुमार पंडित, अनिरुद्ध राम, अनिरुद्ध यादव, कमलेश कुमार राम, ब्रिज कुमार साह गोंड, सैयद नादिर रजा, परवीन श्रीवास्तव, जमा अहमद रिजवी, दिलीप कुमार, उदयनारायण सिंह, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, मनोज राम सहित सभी बीएलओ उपस्थित थे।

