Explore

Search

March 13, 2026 8:12 am

सिवान-थावे रेलखंड का एडीआरएम ने किया विंडो निरीक्षण, सेक्शनल स्पीड बढ़ाने का दिया निर्देश

सिवान-थावे रेलखंड का एडीआरएम ने किया विंडो निरीक्षण, सेक्शनल स्पीड बढ़ाने का दिया निर्देश
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

रनिंग रूम की सुविधाओं से संतुष्ट दिखे अधिकारी, गार्ड व लोको पायलट से की बातचीत

सिवान: वाराणसी मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को सिवान-थावे रेलखंड सहित वाराणसी-भटनी और भटनी-सिवान खंड का विंडो निरीक्षण किया। यह निरीक्षण स्व-चालित निरीक्षण यान से किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने इन रेलखंडों की परिचालनिक सुगमता की स्थिति का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलखंडों में जहां-जहां गति अवरोध व अस्थायी सतर्कता आदेश जारी हैं, उनका संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन बाधाओं को शीघ्र दूर कर सेक्शनल स्पीड बढ़ाई जाए।

सिवान जंक्शन स्थित गार्ड/लोको पायलट रनिंग रूम का भी उन्होंने निरीक्षण किया। रनिंग रूम में तैनात कर्मचारियों से बात कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। एडीआरएम ने रनिंग रूम की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और गार्ड व लोको पायलटों को मिलने वाली सुविधाओं की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेंद्र पाल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन) धर्मेंद्र यादव, मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) सौरभ राठौर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर