Explore

Search

March 5, 2026 2:59 am

दारौंदा की नई बीडीओ होंगी सिंपी कुमारी

दारौंदा की नई बीडीओ होंगी सिंपी कुमारी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

लखीसराय से स्थानांतरित होकर सिंपी कुमारी को मिली दारौंदा की जिम्मेदारी

दारौंदा (सिवान) : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए सिंपी कुमारी को दारौंदा की नई प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में पदस्थापित किया है।

सिंपी कुमारी मूल रूप से बेगूसराय की रहने वाली हैं और वर्तमान में वे ग्रामीण विकास पदाधिकारी के पद पर लखीसराय में कार्यरत थीं। विभागीय आदेशानुसार उन्हें अपने वर्तमान वेतनमान में ही दारौंदा प्रखंड में प्रभारी बीडीओ के रूप में पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

विभाग द्वारा जारी पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर दारौंदा प्रखंड में योगदान देंगी तथा योगदान एवं प्रभार ग्रहण की सूचना विभागीय ईमेल पर अनिवार्य रूप से भेजेंगी।

दारौंदा प्रखंड में नए बीडीओ के आगमन से प्रशासनिक गतिविधियों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर