Explore

Search

March 13, 2026 8:52 am

रघुनाथपुर : राजपुर में नवीन सब्जी मंडी की मांग को लेकर किसानों व व्यापारियों का प्रदर्शन

राजपुर में नवीन सब्जी मंडी की मांग को लेकर किसानों व व्यापारियों का प्रदर्शन
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पंकज प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों किसान-सब्जी विक्रेताओं ने उठाई स्थायी मंडी की मांग

रघुनाथपुर (सिवान): राजपुर पंचायत के किसानों और व्यापारियों ने मंगलवार को स्थायी नवीन सब्जी मंडी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पंचायत के सरपंच पंकज प्रसाद के नेतृत्व में किया गया, जिसमें भारी संख्या में किसान और सब्जी विक्रेता शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि राजपुर में दशकों से सब्जी मंडी लगती आ रही है, लेकिन बारिश के दिनों में जलजमाव के कारण किसानों और दूर-दराज से आए व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पंकज प्रसाद ने कहा कि रघुनाथपुर प्रखंड के दियारा और चंवरी क्षेत्र के सैकड़ों किसान मेहनत से सब्जियां उगाते हैं और राजपुर मंडी में सुबह-सुबह बेचने आते हैं। अगर सरकार मैरवा की तर्ज पर यहां भी स्थायी सब्जी मंडी बना दे, तो न केवल किसानों की समस्याएं दूर होंगी, बल्कि सरकार को राजस्व की प्राप्ति भी होगी।

किसान तारकेश्वर साह ने कहा कि रघुनाथपुर के 75 प्रतिशत किसान कृषि पर निर्भर हैं। केंद्र व राज्य सरकारें किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती हैं, तो ऐसे में किसानों को बुनियादी सुविधाएं देना जरूरी है।

इस संबंध में अंचलाधिकारी प्रत्यक्ष कुमार ने कहा कि राजपुर में नवीन सब्जी मंडी खोलने का प्रस्ताव जल्द ही जिला मुख्यालय को भेजा जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान और सब्जी व्यापारी उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर