Explore

Search

May 1, 2026 12:33 pm

हुसैनगंज : करहनु विद्युत उपकेंद्र में फ्यूज कॉल सेंटर शुरू, 24 घंटे सेवा होगी सक्रिय

करहनु विद्युत उपकेंद्र में फ्यूज कॉल सेंटर शुरू, 24 घंटे सेवा होगी सक्रिय
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए तीन पालियों में कर्मचारी तैनात

हुसैनगंज (सिवान): मचकना पंचायत स्थित करहनु के 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायतों के तत्काल समाधान के लिए फ्यूज कॉल सेंटर का गठन किया गया है। यह व्यवस्था विद्युत आपूर्ति प्रशाखा हुसैनगंज के अंतर्गत 24 घंटे कार्यरत रहेगी।

फ्यूज कॉल सेंटर का मोबाइल नंबर 7033256861 जारी किया गया है, जिस पर उपभोक्ता कभी भी अपनी समस्या दर्ज करवा सकते हैं।

शिकायतों के समाधान हेतु तीन पालियों में कर्मियों की तैनाती की गई है:

  • सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक: मोहम्मद अब्बास
  • दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक: फैजानुल हक
  • रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक: अंकित कुमार

कनीय विद्युत अभियंता इंद्रजीत सिंह ने सभी तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपनी ड्यूटी के दौरान उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि विद्युत आपूर्ति में कोई बाधा न हो और सेवा सुचारु रूप से चलती रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर