Explore

Search

March 21, 2026 11:49 pm

मैरवा : सिवान जूनियर बालिका रग्बी टीम ने राज्य चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

सिवान जूनियर बालिका रग्बी टीम ने राज्य चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मुजफ्फरपुर से हार, अरवल पर जीत दर्ज कर सिवान टीम ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

मैरवा: पटना के कंकड़बाग स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 24 से 26 जून 2025 तक आयोजित बिहार राज्य जूनियर बालिका रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में सिवान की 12 सदस्यीय बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

टीम का नेतृत्व निक्की कुमारी कर रही हैं। टीम ने 24 जून को खेले गए दो मैचों में से एक में मुजफ्फरपुर से हार का सामना किया, जबकि दूसरे मैच में अरवल को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

टीम का चयन सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर सिवान जिला रग्बी फुटबॉल संघ के महासचिव संतोष कुमार सिंह और कोच संजय पाठक की निगरानी में किया गया।

टीम में शामिल खिलाड़ी हैं: सिमरन परवीन, अंजली कुमारी, वैष्णवी कुमारी, अर्चना कुमारी, ब्यूटी कुमारी, ज्योति कुमारी, रिया कुमारी, पूजा कुमारी, निशा कुमारी, खुशी कुमारी पांडेय। कोच रंजीत लकड़ा एवं प्रबंधक राष्ट्रीय सीनियर महिला खिलाड़ी नीतू कुमारी हैं।

टीम को रवाना करते समय सिवान जिला रग्बी संघ के महासचिव संतोष कुमार सिंह, आईएमए सिवान के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण सिंहा, सचिव डॉ. शरद चौधरी, डॉ. राम इकबाल प्रसाद गुप्ता, डॉ. रामाजी चौधरी, डॉ. संगीता चौधरी, डॉ. रीता सिंहा, डॉ. आशुतोष कुमार सिंहा, डॉ. शंकर सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. इंद्र मोहन, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. आरती रानी पांडेय, डॉ. विनय कुमार पांडेय, संरक्षक डॉ. आर.एन. ओझा, आरएलबीएसए फाउंडेशन के निदेशक राजीव लोचन मिश्रा, विवेक कुमार सिंह, सलमान खातून और सार्थक पाठक ने शुभकामनाएं दीं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर