Explore

Search

March 5, 2026 12:53 am

सिवान : चोरी के मोबाइल के साथ एक चोर गिरफ्तार, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई

चोरी के मोबाइल के साथ एक चोर गिरफ्तार, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पूर्वांचल एक्सप्रेस में यात्री के जेब से मोबाइल चोरी, सीसीटीवी व निगरानी में हुआ खुलासा

सिवान : आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को सिवान जंक्शन पर एक शातिर चोर को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया युवक नगर थाना क्षेत्र के सोनार टोली वार्ड संख्या 23 निवासी रंजीत कुमार है।

आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि गाड़ी संख्या 15048 पूर्वांचल एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आगमन के दौरान रेल यात्री पारस अमृत राज के दाहिने जेब से मोबाइल चोरी कर लिया गया था।

निगरानी के दौरान संदिग्ध गतिविधि देख टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रंजीत कुमार को मौके से धर दबोचा। उसके पास से करीब 30 हजार रुपये मूल्य का चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह जंक्शन और रेलगाड़ियों में यात्रियों के कीमती सामानों की चोरी करता रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर