Explore

Search

March 13, 2026 5:58 pm

सिवान : अब QR कोड से मिलेगी सरकारी अस्पतालों में दवाओं की जानकारी

अब QR कोड से मिलेगी सरकारी अस्पतालों में दवाओं की जानकारी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सदर अस्पताल समेत सभी अनुमंडल अस्पतालों में दवा उपलब्धता के लिए नई तकनीकी पहल, मरीजों को नहीं भटकना पड़ेगा

सिवान : अब सदर अस्पताल और अनुमंडल अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को यह जानने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा कि कौन-कौन सी दवाएं उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एक नई तकनीकी पहल की है जिसके तहत मरीज क्यूआर कोड स्कैन कर दवाओं की उपलब्धता की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर देख सकेंगे।

अस्पताल परिसर में जगह-जगह QR कोड लगाए जा रहे हैं, जिन्हें मरीज या उनके परिजन स्कैन कर अस्पताल में मौजूद दवाओं की सूची रियल टाइम में देख सकते हैं। यह सुविधा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकसित पोर्टल से जुड़ी है, जो दवा स्टॉक की निगरानी लगातार करता है।

अधीक्षक ने दी जानकारी
सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि “हर मरीज को सभी जरूरी दवाएं पूरी तरह मुफ्त दी जा रही हैं और तकनीक की मदद से अब यह प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी बन रही है।”

स्वास्थ्य विभाग ने दवा आपूर्ति को मजबूत बनाने के लिए सप्लाई चेन को GPS सिस्टम से जोड़ा है। दवाएं अब ट्रैकिंग युक्त बड़े वाहनों के माध्यम से अस्पतालों तक पहुंचाई जाती हैं ताकि समय पर और सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

रियल टाइम ट्रैकिंग और त्वरित आपूर्ति
विकसित पोर्टल यह भी ट्रैक करता है कि किस अस्पताल में किस दवा की कमी हो रही है और तुरंत पुनः आपूर्ति की प्रक्रिया शुरू की जाती है।

गुणवत्ता और भरोसे को मिलेगा बल
स्वास्थ्य विभाग की यह डिजिटल पहल सरकारी अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता और पारदर्शिता को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। मरीजों को अब दवाओं की चिंता किए बिना सुगमता से इलाज मिल सकेगा।


 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर