Explore

Search

March 4, 2026 8:55 pm

सिवान : रेल यात्रियों का सामान चुराने वाला शातिर चोर मोबाइल के साथ गिरफ्तार

रेल यात्रियों का सामान चुराने वाला शातिर चोर मोबाइल के साथ गिरफ्तार
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान जंक्शन पर आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई, 40 हजार कीमती मोबाइल बरामद

सिवान : रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान चुराने वाले एक शातिर चोर को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पचरूखी थाना क्षेत्र के साह तकिया निवासी आज़ाद मोहम्मद के रूप में हुई है। आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को टास्क टीम निगरानी अभियान चला रही थी। इसी दौरान रेलवे जंक्शन पर चोरी हुए एक महंगे मोबाइल के साथ आज़ाद को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह जंक्शन और ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामानों की चोरी करता था। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

मामले की जांच जीआरपी के अवर निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सकता है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर