Explore

Search

June 25, 2026 7:54 pm

सिवान : हाउस ऑफ यूनाइटेड ने बदली सिवान की फैशन परिभाषा

सिवान में मेंस वियर के लिए बना चर्चा का केंद्र – हाउस ऑफ यूनाइटेड

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

ब्रांडेड क्वालिटी, आकर्षक छूट और विशाल कलेक्शन ने खींचा ग्राहकों का ध्यान

सिवान शहर के जेपी चौक के समीप स्थित अजीत काम्प्लेक्स में इन दिनों एक नया नाम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है – हाउस ऑफ यूनाइटेड। यह एक ब्रांडेड मेंसवेयर शोरूम है, जिसने कम समय में ग्राहकों का विश्वास और लोकप्रियता हासिल कर ली है।

इस शोरूम की सबसे खास बात है यहां मिलने वाली ब्रांडेड क्वालिटी के कपड़े, जो बाजार में उपलब्ध अन्य बड़े ब्रांड्स की तुलना में कहीं बेहतर माने जा रहे हैं। यहां पर उपलब्ध टी-शर्ट, जींस, शर्ट और अन्य मेंस वियर कपड़े क्वालिटी में “सौ गुना बेहतर” बताए जा रहे हैं। यही नहीं, 40% से 50% तक की भारी छूट ने ग्राहकों को यहां आकर्षित किया है।

हाउस ऑफ यूनाइटेड, दरअसल यूनाइटेड एक्सिम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का ब्रांड है, जिसका मुख्यालय नोएडा में स्थित है। यह कंपनी वर्षों से देश और विदेश की बड़ी फैशन कंपनियों के लिए आउटसोर्सिंग और गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग का कार्य करती रही है। कई बड़ी कंपनियां इसी यूनिट से कपड़े बनवाकर अपने नाम से मार्केट में बेचती हैं।

अब यह कंपनी “हाउस ऑफ यूनाइटेड” नाम से अपना खुद का ब्रांड सामने लाकर ग्राहकों तक सीधे पहुंच बना रही है। यह उपभोक्ताओं को न केवल प्रीमियम क्वालिटी दे रही है, बल्कि इसे बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध करा रही है, जिससे आम लोगों तक ब्रांडेड कपड़ों की पहुंच आसान हो रही है।

सिवान जैसे शहर में इस तरह की क्वालिटी और ब्रांड के साथ खुला यह स्टोर, फैशन प्रेमियों के लिए एक नया अनुभव बन चुका है। हाउस ऑफ यूनाइटेड ग्राहकों को बेहतर फैब्रिक, ट्रेंडी डिज़ाइन और बजट-फ्रेंडली विकल्प के साथ फैशन की दुनिया में एक नया विकल्प दे रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर