Explore

Search

March 5, 2026 8:14 pm

मैरवा : मुख्य पार्षद पद की उम्मीदवार पूनम देवी ने नामांकन लिया वापस

मुख्य पार्षद पद की उम्मीदवार पूनम देवी ने नामांकन लिया वापस
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मैरवा नगर पंचायत उपचुनाव में अब छह महिला उम्मीदवार मैदान में, 13 जून को प्रतीक आवंटन

मैरवा (सिवान): मैरवा नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को नामांकन वापसी के पहले दिन एक महिला उम्मीदवार पूनम देवी ने अपना नाम वापस ले लिया।

पूनम देवी, जो दुर्गेश कुमार की पत्नी हैं, ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिनमें से एक को पहले ही संवीक्षा के दौरान रद्द कर दिया गया था। अब उन्होंने शेष नामांकन भी औपचारिक रूप से वापस ले लिया है।

मुख्य पार्षद पद के लिए कुल सात महिलाओं ने पर्चा दाखिल किया था। पूनम देवी के नाम वापसी के बाद अब छह महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गई हैं।

नाम वापसी की अंतिम तिथि 12 जून अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। इसके बाद 13 जून को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी और उसी दिन चुनाव चिह्न (प्रतीक) आवंटित किए जाएंगे।

मुख्य पार्षद पद के लिए मतदान 28 जून को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वार्ड 1 से 13 तक के सभी मतदाता इसमें भाग ले सकेंगे। मतगणना 30 जून को की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर