Explore

Search

March 1, 2026 9:48 am

तरवारा गोलीकांड की पीड़िता नसीमा खातून की इलाज के दौरान मौत

तरवारा गोलीकांड की पीड़िता नसीमा खातून की इलाज के दौरान मौत
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

गोरखपुर में तीन माह से चल रहा था इलाज, पुलिस अब तक नहीं कर सकी किसी आरोपी की गिरफ्तारी

सिवान: जीबी नगर थाना क्षेत्र के पचपकड़िया तुलसी गांव स्थित योगी बाबा स्थान के पास तीन महीने पहले अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारी गई महिला नसीमा खातून की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से घायल नसीमा गोरखपुर में जीवन और मौत से जूझ रही थीं।

मृतका की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली खुर्द निवासी शमसुद्दीन शाह की पत्नी नसीमा खातून के रूप में हुई है। घटना के दिन वह बाइक से अपने किसी काम से जा रही थीं तभी जगदीशपुर-फखरुद्दीनपुर मुख्य सड़क पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी।

इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजन शव को लेकर जीबी नगर थाना पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इस घटना को लेकर मृतका के पति शमसुद्दीन शाह ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जीबी नगर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। हालांकि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर